Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“रेलवन” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी जरूरतों के लिए एकीकृत और उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ईआर/प्रेस विज्ञप्ति : 2026/02/84

*“रेलवन” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी जरूरतों के लिए एकीकृत और उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच*

*• UTS ऑन मोबाइल जैसे अन्य ऐप के स्थान पर अब RailOne ऐप का उपयोग करें*

कोलकाता, 25 फरवरी 2026 :

अब उपनगरीय यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल ऐप खोजने की जरूरत नहीं रहेगी। UTS ऑन मोबाइल ऐप की जगह अब सर्वसमावेशी “रेलवन” ऐप ने ले ली है, जो रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए एक ही मंच पर सभी सुविधाएं प्रदान करता है। इस उपयोगकर्ता-अनुकूल “रेलवन” ऐप के व्यापक प्रसार के साथ 01.03.2026 से UTS ऑन मोबाइल ऐप को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

हावड़ा एवं सियालदह मंडलों के उपनगरीय यात्रियों तथा आसनसोल और मालदा मंडलों सहित अन्य रेल उपयोगकर्ताओं, जो अब तक UTS ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदते रहे हैं, से अनुरोध है कि वे शीघ्र “रेलवन” ऐप इंस्टॉल करें। “रेलवन” ऐप का इंटरफेस लॉग-इन से लेकर अनारक्षित यात्रा टिकट खरीदने तक सरल और स्वचालित मार्गदर्शन प्रदान करता है। पहले ऐप में पंजीकरण करें, फिर लॉग-इन करें और इसके बाद आपको आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकट खरीदने का विकल्प मिलेगा। अपनी आवश्यकता अनुसार आप मनचाहे गंतव्य के लिए अनारक्षित ई-टिकट भी खरीद सकते हैं।

“रेलवन” ऐप एक समग्र, ऑल-इन-वन एप्लीकेशन है, जिसका इंटरफेस उपयोगकर्ता-अनुकूल है। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

इसमें यात्रियों के लिए कई सेवाएं एकीकृत हैं, जैसे —
• अनारक्षित UTS टिकट — दैनिक एवं मासिक सीजन टिकट
• आरक्षित यात्रा टिकट
• प्लेटफॉर्म टिकट
• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
• शिकायत निवारण
• ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग, अंतिम मील टैक्सी सुविधा आदि

यात्रियों से अनुरोध है कि वे “रेलवन” ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और सहज डिजिटल टिकटिंग का लाभ उठाते हुए हरित एवं अधिक कुशल रेलवे प्रणाली के निर्माण में सहयोग दें।