प्रेस विज्ञप्ति ईआर/एएसएन/2025/09/06
आसनसोल, 2 सितंबर, 2025:
रेलवे ने आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता और मऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
05064 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 12.11.2025 के बीच (8 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को मऊ से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुँचेगी। 05063 कोलकाता-मऊ पूजा स्पेशल ट्रेन 25.09.2025 से 13.11.2025 के बीच (8 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे मऊ पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Press Release ER/ASN/2025/09/06
*RAILWAY TO RUN PUJA SPECIAL TRAIN BETWEEN KOLKATA & MAU*
Asansol, September 02, 2025:
To clear the expected rush of passengers during ensuing Puja, Diwali & Chhath, Railway has decided to run Puja special train between Kolkata & Mau. This special train will offer additional capacity and flexibility to accommodate the extra rush of passengers during the Puja festival period.
05064 Mau – Kolkata Puja special will leave Mau at 13:30 hrs. on every Wednesday between 24.09.2025 & 12.11.2025 (08 trip) to reach Kolkata at 08:00 hrs. on the next day and 05063 Kolkata- Mau Puja special will leave Kolkata at 13:20 hrs. on every Thursday between 25.09.2025 & 13.11.2025 (08 trip) to reach Mau at 07:45 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations over Asansol Division of Eastern Railway jurisdiction in both the directions enroute. The train will have General Second Class, Sleeper Class & Air-conditioned accommodations.










