Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रेलवे द्वारा दो (02) एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/03/01

*रेलवे द्वारा दो (02) एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी*

आसनसोल, 01 मार्च 2026 :

होली एवं डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। रंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारजनों एवं मित्रों से मिलने अथवा विभिन्न गंतव्यों की यात्रा करते हैं। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता से जयपुर तथा आसनसोल से जयपुर के मध्य दो (02) एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह पहल विशेष रूप से अल्प सूचना पर यात्रा करने वाले तथा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

03115 कोलकाता – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक 02.03.2026 को 23:55 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 04.03.2026 को 11:50 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडलाधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।

03535 आसनसोल – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 05.03.2026 को 01:00 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडलाधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

Press Release No.:ER/ASN/ 2026/03/01

*RAILWAY TO RUN TWO (02) ONE-WAY UNRESERVED HOLI SPECIAL TRAIN*

Asansol, 01 March 2026 :

Railway is making special arrangements to ensure hassle-free travel during Holi and Dol Yatra, the vibrant festivals of colours best celebrated with family and friends. As many people journey to reunite with loved ones or visit popular destinations during this festive season, Railway has decided to run two (02) one-way unreserved Holi Special trains from Kolkata to Jaipur and Asansol to Jaipur. This initiative is particularly beneficial for short-notice travellers and those planning last-minute visits during the festive season.

03115 Kolkata – Jaipur one-way unreserved Holi Special train will leave Kolkata at 23:55 hrs. on 02.03.2026 to reach Jaipur at 11:50 hrs. on 04.03.2026. The train will stop at Durgapur and Asansol stations over Asansol division of Eastern Railway jurisdiction enroute.

03535 Asansol – Jaipur one-way unreserved Holi Special train will leave Asansol at 12:30 hrs. on 03.03.2026 to reach Jaipur at 01:00 hrs. on 05.03.2026. The train will stop at Chittaranjan, Jamtara, Madhupur and Jasidih stations over Asansol division of Eastern Railway jurisdiction enroute.