प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 21.06.2025
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 23 जून 2025 (सोमवार) से 29 जून 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेगा:
*** रद्द की गई ट्रेनें****
(1) 68046/68045 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 23.06.2025, 24.06.2025, 26.06.2025 एवं 28.06.2025 को रद्द रहेगी।
(2) 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस – 23.06.2025 एवं 25.06.2025 को रद्द रहेगी।
***आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)***
(1) 68056/68050 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू – 24.06.2025 एवं 28.06.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/आरंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
(2) 68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू – 23.06.2025 एवं 29.06.2025 को महुदा स्टेशन पर समाप्त/आरंभ होगी। इस दौरान महुदा–चंद्रपुरा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
***पुनर्निर्धारण (Rescheduling)***
(1) 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस – 23.06.2025, 26.06.2025 एवं 27.06.2025 को खड़गपुर से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2)18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – 24.06.2025, 25.06.2025, 28.06.2025 एवं 29.06.2025 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
*** नियंत्रण (Controlling)***
(1) 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 23.06.2025, 25.06.2025 एवं 28.06.2025 को नियमित समय पर चलने पर बोकारो पार करते समय खण्ड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
(2)18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 23.06.2025 एवं 26.06.2025 को नियमित समय पार चलने पर खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
***मार्ग परिवर्तन (Diversion)***
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस – 24.06.2025 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मूरी मार्ग के स्थान पर चांडिल–गुंडा बिहार–मूरी मार्ग से चलेगी।
निवेदन: यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर समय-समय पर उपयुक्त घोषणाएं सुनिश्चित की जाएं।

















