प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे,
आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 26.10.2025
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, ट्रैक मशीन (TRD) एवं सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से 02 नवम्बर 2025 (रविवार) तक आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।
इस अवधि में निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा:
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation):
1. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 28.10.2025 एवं 02.11.2025 को रद्द रहेगी।
2. 68077/68078 (आद्रा–भागा –आद्रा) मेमू पैसेंजर – 27.10.2025, 28.10.2025 एवं 02.11.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination):
1. 18019/18020 (झारग्राम –धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस – 28.10.2025 एवं 31.10.2025 को बोकारो स्टील सिटी (BKSC) स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान धनबाद–बोकारो स्टील सिटी–धनबाद खंड में सेवा रद्द रहेगी।
2. 13503/13504 (बर्धवान–हटिया–बर्धवान) मेमू एक्सप्रेस – 28.10.2025 एवं 31.10.2025 को गोमोह (GMO) स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान हटिया–गोमोह–हटिया खंड में सेवा रद्द रहेगी।
3. 12885/12886 (शालिमार–भोजुडिह–शालिमार) एक्सप्रेस – 28.10.2025 एवं 02.11.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–भोजुडिह–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
4. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभुम) मेमू – 28.10.2025 एवं 02.11.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
5. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू – 30.10.2025 एवं 02.11.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduling):
1. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 02.11.2025 को बक्सर से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
2. 68088 (धनबाद–बोकारो) मेमू पैसेंजर – 27.10.2025, 28.10.2025 एवं 02.11.2025 को धनबाद से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
3. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – 28.10.2025, 29.10.2025 एवं 01.11.2025 को हटिया से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी
।










