Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों पर परिचालनात्मक प्रभाव (दिनांक 07.07.2025 से 13.07.2025 तक)”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे,
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक: 06.07.2025

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 07 जुलाई 2025 (सोमवार) से 13 जुलाई 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है,  इस अवधि में निम्नलिखित   कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा:

*रद्द की गई ट्रेनें*

1. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 07.07.2025 से 13.07.2025 तक रद्द रहेगी।

2. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस – 07.07.2025 एवं 09.07.2025 को रद्द रहेगी।

3. 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 11.07.2025 को रद्द रहेगी।

*आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)*

1. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर – 07.07.2025 से 13.07.2025 तक आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।

2. 68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू पैसेंजर – 07.07.2025 एवं 11.07.2025 को महुदा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान महुदा–चंद्रपुरा–महुदा खंड में सेवा रद्द रहेगी।

3. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 07.07.2025, 08.07.2025 एवं 10.07.2025 से 13.07.2025 तक आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduling)

1. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – 08.07.2025, 09.07.2025 एवं 12.07.2025 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

नियंत्रण (Controlling)

1. 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 07.07.2025, 09.07.2025 एवं 12.07.2025 को नियमित समय पर चलने पर बोकारो स्टील सिटी पार करते समय में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

2. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 07.07.2025 एवं 10.07.2025 को नियमित समय पर चलने पर खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

3. 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस – 07.07.2025, 10.07.2025, 11.07.2025 एवं 13.07.2025 को नियमित समय पर चलने पर सालबोनी –आद्रा खंड में लगभग 120 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

सभी संबंधितों से अनुरोध है कि उपरोक्त सूचना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर समय- समय पर घोषणाएं की जाएं।

दक्षिण पूर्व रेलवे,
आद्रा मंडल