दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”
आद्रा, दिनांक: 08.03.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 09.03.2026 (सोमवार) से 15.03.2026 (रविवार) तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।
उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:
***रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)***
(1) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) MEMU
दिनांक 09.03.2026, 10.03.2026, 11.03.2026 एवं 15.03.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) MEMU
दिनांक 10.03.2026, 13.03.2026 एवं 15.03.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) MEMU दिनांक 10.03.2026, 13.03.2026 एवं 15.03.2026 को रद्द रहेगी।
(4) 18019/18020 (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) MEMU एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2026 को रद्द रहेगी।
***आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ
(Short Termination / Short Origination)***
(1) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) MEMU पैसेंजर दिनांक 10.03.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) MEMU एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2026 को गोमो में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस दौरान ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी।
***मार्ग परिवर्तन (Diversion)***
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 11.03.2026 एवं 14.03.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी।
***पुनर्निर्धारण (Rescheduled)***
(1) 63591 (बोकारो–आसनसोल) MEMU पैसेंजर दिनांक 09.03.2026 से 14.03.2026 तक बोकारो से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2) 18020 (धनबाद–झाड़ग्राम) MEMU एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2026, 11.03.2026, 12.03.2026, 13.03.2026 एवं 15.03.2026 को धनबाद से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
(3) 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 10.03.2026 एवं 11.03.2026 को हटिया से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
***नियंत्रण (Controlling)***
(1) 12802 (नई दिल्ली–पुरी)
दिनांक 09.03.2026 से 15.03.2026 तक,
निर्धारित समय पर चलने की स्थिति में राजाबेरा–बोकारो सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।










