Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का पालन करते हुए*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131072

जामुड़िया:ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा ओसीपी में गुरूवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का पालन करते हुए ईसीएल पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम सुरक्षा को लेकर शपथ लिया गया तथा विभिन्न खान दुर्घटनाओं में मरे गए ईसीएल कर्मियों की याद में एक मिनट का मौन धारण किया गया।निरीक्षण के पूर्व आयोजित सभा के दौरान संबोधित करते हुए ईसीएल केंदा एरिया के महाप्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि कोयला उत्पादन करना अनिवार्य है लेकिन सबसे पहले सुरक्षा है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए जिसपर सभी ईसीएल अधिकारियों को ध्यान देना होगा।उन्होंने कहा कि प्रकृति के खिलाफ जाकर कोयला उत्पादन करना पड़ता है जिसके लिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।इस दौरान सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंदा एरिया के 10 ईसीएल कर्मियों को सम्मानित किया गया।वही निरीक्षण के दौरान ईसीएल केंदा एरिया के महाप्रबंधक आनंद कुमार,डीजीएमएस अधिकारी रौनक मंडल,निरीक्षण टीम के संयोजक सह राजपुरा कोलियरी एजेंट आरआर कांत,न्यू केंदा कोलियरी एजेंट प्रदीप विश्वास,मैनेजर देवदास हाजरा,न्यू केंदा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक गुरुचरण निखंडिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।