बंटी खान पुरुलिया : विधानसभा चुनाव से पहले पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। हुड़ा इलाके में भाजपा के बूथ अध्यक्ष दुखु माझी समेत नौ भाजपा समर्थित परिवारों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो गई है।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बारे में, हुड़ा ग्राम पंचायत के बीजेपी प्रमुख और काशीपुर विधानसभा के बीजेपी मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष संदीप सिंह सरदार ने आरोप लगाया कि पैसे के बदले में पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने दावा किया कि बूथ अध्यक्ष दुखु माझी काम के लिए चेन्नई गए थे और घर लौटने के बाद, उन्हें पैसे का लालच देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए फुसलाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग गायब हो गई है। जो बचे-खुचे लोग हैं, वे भी इस बार गायब हो जाएंगे।










