*बंटी खान कुल्टी:* श्री श्री हरिर्षि मंदिर मेला समिति चज्जाश्री वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मीला कमेटी की मंदिर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पैंतीस लोगों ने रक्तदान किया.
सर्वप्रथम रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया, जिसे मुख्य अतिथि के रूप में देवघर सत्संग समिति के पदाधिकारी रितिक दादा, पार्षद बादल पुतुंडी
मेला कमेटी के सचिव उत्तम चौधरी के सहित स्थानीय गणमान्य लोग ने दीप प्रज्ज्वलित किया.
वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अनिमिका सिंघो ने बताया कि हमारी समिति शिवरात्रि मेला में पिछले कई वर्षों से
रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है।
इस बार भी शिविर का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें पैंतीस रक्तदाताओं ने अपना बहुमूल्य रक्त दान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है. रक्तदान हर स्वास्थ्य व्यक्ति को करना चाहिए, रक्तदान एक महादान है. मौके पर गौतम सिंह, संजय दास सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे.








