प्रेस विज्ञप्ति संख्या: पूर्व रेलवे/आसनसोल/2026/02/06
आसनसोल, 03 फरवरी 2026:
श्री संग्रह मौर्य ने आज (03.02.2026) पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुधीर कुमार शर्मा (आइआरएसएस) ने औपचारिक रूप से मंडल का कार्यभार श्री मौर्य को सौंप दिया।
श्री संग्रह मौर्य भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (आइआरईएस), 1996 बैच के ग्रुप ‘ए’ अधिकारी हैं। उन्होंने आइआइटी दिल्ली से स्ट्रक्चर्स में एम.टेक और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है।
आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्री मौर्य उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने मणिपुर परियोजना के लिए मुख्य इंजीनियर (निर्माण) और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में मुख्य इंजीनियर (डिजाइन) के रूप में काम किया। उन्होंने इरकॉन (आइआरसीओएऩ) इंटरनेशनल लिमिटेड में भी काम किया, जहां वे प्रतिष्ठित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना से निकटता से जुड़े थे, और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में जटिल सुरंग और पुल निर्माण कार्यों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
श्री मौर्य ने उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (ट्रैक) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ उन्होंने संरक्षा बढ़ाने और ट्रैक विकास कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Press Release No.: ER/ASN/2026/02/06
*SHRI SANGRAH MAURYA ASSUMES CHARGE AS NEW DRM, ASANSOL DIVISION*
Asansol, 03 February 2026:
Shri Sangrah Maurya today (03.02.2026) assumed charge as the Divisional Railway Manager (DRM) of Asansol Division, Eastern Railway. The outgoing Divisional Railway Manager, Shri Sudhir Kumar Sharma (IRSS), formally handed over the charge of the division to Shri Maurya.
Shri Sangrah Maurya is a Group ‘A’ officer of the Indian Railway Service of Engineers (IRSE), 1996 batch. He holds an M.Tech in Structures from IIT Delhi and a Bachelor’s degree in Civil Engineering from Delhi College of Engineering.
Prior to his posting as DRM, Asansol Division, Shri Maurya was serving as Divisional Railway Manager of Moradabad Division, Northern Railway. Earlier, he worked as Chief Engineer (Construction) for the Manipur Project and as Chief Engineer (Design) in Northeast Frontier Railway. He also served with IRCON International Limited, where he was closely associated with the prestigious Udhampur–Srinagar–Baramulla Rail Link project, contributing significantly to complex tunnel and bridge construction works in challenging terrain.
Shri Maurya has also served as Senior Divisional Engineer (Track) in Delhi Division of Northern Railway, where he played an important role in safety enhancement and track development works.








