जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत न्यू केंदा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल ईसीएल कर्मी की मृत्यु इलाज के क्रम में हो गई।घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक ईस्ट केंदा निवासी ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के इलेक्ट्रीशियन ईश्वर कोइरी (57) को न्यू केंदा मोड़ के पास एक ट्रक द्वारा धक्का मार दिया गया।घटना के बाद सूचना पाकर जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी फाड़ी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ईसीएल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।वही इलाज के क्रम में गंभीर रूप से घायल ईसीएल कर्मी की मृत्यु हो गई।घटना के बाद केंदा फाड़ी पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त करते हुए ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।सड़क दुर्घटना से गुस्साए लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के न्यू केंदा मोड़ के पास आए दिन ही रही दुर्घटना को लेकर विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए सड़क अवरोध किया गया।इस दौरान लोगों द्वारा न्यू केंदा मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया गया।मालूम हो कि सोमवार को भी न्यू केंदा मोड़ के पास एक ट्रक द्वारा स्कूटी सवार एक युवती को धक्का मार दिया गया था जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
















