*बंटी खान कुल्टी।* कुल्टी विधानसभा के डिसरगढ़ किलबर्न के पास हो रही सड़क की छिलाई के दौरान नगर निगम की पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने से सड़क के निचले भागों में पेयजल की दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि कर्मचारियों द्वारा इसे अविलंव ठीक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुरुलिया-आसनसोल सड़क की अवस्था काफी दयनीय हो जाने के कारण इसे तोड़कर पुनः निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में डिसरगढ़ अंचल में सड़क किनारे वैध या अवैध ढंग से बिछाई गई पेयजल की काफी पाइप लाइने सड़क छिलाई के दौरान उखड़ जा रही हैं। इस अंचल में
कॉर्पोरशन तथा ईसीएल की पाइप लाइने हैं। बल्कि ईसीएल की पाइप लाइनों से काफी लोगों ने अवैध कनेक्शन लिये हैं। जो सड़क निर्माण प्रक्रिया में अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं और हो रहे हैं।
इसके तहत नगर निगम की बिछाई गई मोटी पाइप लाइन टूट जाने से निचले भाग में काफी घरों में जल की मुश्किलें बढ़ गई भी हैं। लोगों का कहना है कि एक जगह यह ठीक नहीं होती, दूसरी जगह फिर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। रविवार को एक जगह टूटी पाइप को ठीक किया जा रहा पर दूसरी तरफ पाइप फिर कट गई।
इसके चलते सड़क पर इन टूटी पाइपों से पानी निकल कर बहता रहता है। जिससे यह कीचड़ नुमा हो जाता है और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।








