Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सड़क निर्माण के दौरान, टूटी पाइप लाइन, परेशान लोगों ने किया सड़क जाम*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*बंटी खान सांकतोड़िया :* डिसरगढ़ अंचल में सड़क बनाने के दौरान पाइप लाइनों के टूट जाने से पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई है। इससे परेशान लोगों ने सोमवार की संध्या डिसरगढ़ पोस्ट ऑफिस मोड़ पर साढ़े बजे से मुख्य सड़क जाम कर दिया। लोग पहले पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर साढ़े 5 बजे सड़क यातायात बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार पुरुलिया आसनसोल की मुख्य सड़क डिसरगढ़ से नियामतपुर तक एकदम खस्ता हो गई है। इसके निर्माण कार्य कई महीनों से किया जा रहा है। लोगों को रास्ते की हालत के ठीक होने का काफी दिनों से इंतजार है। पर इनदिनों रास्ता ठीक करने में सड़क की छिलाई की जा रही है। उस दरम्यान सड़क किनारे बिछी पेयजल की पाइप लाइने कट जा रही हैं। इसमें ईसीएल और आसनसोल कारपोरेशन की पाइप लाइने हैं। जिनके कट जाने से पेयजल आपूर्ति की समस्या हो गई है।
यही नहीं एक जगह ठीक की जा रही है तो दूसरी तरफ कट जा रही है। इससे डिसरगढ़ अंचल में डिसरगढ़, किलबर्न, नदीघाट, पीरस्थान आदि जगहों में पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जा रही है। सोमवार की संध्या इसे लेकर डिसरगढ़ के स्थानीय लोगों ने डिसरगढ़ पोस्ट ऑफिस मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बाद में प्रशासन ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।