सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन की बिहार इकाई ने आंगनबाड़ी के 72 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित किया
बक्सर। सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन की बिहार इकाई के तत्वधान में बक्सर के चौसा नगर पंचायत, बारे मोड़ पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा के द्वारा वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 में आंगनवाड़ी के विद्यार्थियों को पठन पाठन सामग्री अर्थात कॉपी, कलम, पेंसिल, स्लेट इत्यादि का वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम में संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण दास उर्फ शंकर कुमार दास, बिहार प्रवक्ता नरेश दास, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष सुरेश दास, मुजफ्फरपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश दास समेत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण देवी, भूतपूर्व बक्सर जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव, विशेष अतिथि भूतपूर्व मुखिया (चौसा) ब्रिज बिहारी सिंह, भूतपूर्व मुखिया (मसाधिया) शिवजी प्रसाद, देव कुमार, मूना प्रसाद, रामप्रवेश तांतवा, शंकर तांतवा, संतोष कुमार, संजय तांतवा, नेवल वेटरन्स सुरेंद्र प्रसाद केशरी, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम सेवक कुशवाहा, रामजी सिंह, जितेंद्र जी तथा अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता रहें।
सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उपरोक्त लोगों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, महिला प्रतिनिधि एवं युवा भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संस्था द्वारा विशेष रूप से माननीय डॉ. मनोज यादव तथा किरण देवी का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने विचारों से संस्था और उसके शिक्षा के प्रति किए जा रहे प्रयासों को व समाज को एकजुट करने की दिशा में प्रेरित कर रहा है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आंगनवाड़ी के बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी आसपास रहने वाले बहुत सारे समाज के लोगों ने इस समारोह में बढ़ चढकर हिस्सा लिया। आयोजन की सफलता में शिवाजी तांतवा का निरंतर सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। उल्लेखनीय है कि वे समाज की एकता, शिक्षा के विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त बनाने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली तथा बिहार में आयोजित करते रहते हैं।
पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही पान एसोसिएशन (पंजीकृत नई दिल्ली) के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार कश्यप ने भी सभी को धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने पान समाज के लोगों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि यह संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगों की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है।
इसके संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास पान हैं। पान एसोसियेशन नई दिल्ली में पंजीकृत है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।










