प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ईआर/एएसएन/2025/10/49
आसनसोल, 24 अक्टूबर, 2025:
छठ पूजा के अवसर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने से यात्रियों को कई लाभ होंगे। ये स्पेशल ट्रेनें बढ़ती यात्रा माँग को पूरा करेंगी और छठ पूजा मनाने के इच्छुक लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक और कुशल परिवहन का विकल्प प्रदान करेंगी। ये पहल छठ पूजा के दौरान राष्ट्रीय एकता और उत्सव की भावना को बढ़ावा देती हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह और बलिया के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03181 सियालदह-बलिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25.10.2025 को सियालदह से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:00 बजे बलिया पहुँचेगी तथा 03182 बलिया-सियालदह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 26.10.2025 को बलिया से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे सियालदह पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।








