Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सियासी फेरबदल: आसनसोल में टीएमसी और सीपीएम को झटका, 50 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सियासी फेरबदल: आसनसोल में टीएमसी और सीपीएम को झटका, 50 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

आसनसोल:आसनसोल के बीएनआर इलाके में आज राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। यहाँ कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और सीपीएम को बड़ा झटका लगा। इन दोनों दलों को छोड़कर लगभग 50 युवाओं ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने नए शामिल हुए युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों की नीतियों से असंतुष्ट होकर टीएमसी और सीपीएम के करीब 50 युवाओं ने आज कांग्रेस का झंडा अपने हाथों में लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा सौंपकर उनका संगठन में अभिनंदन किया।आज शाम 4 बजे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के साथ कांग्रेस नेता हरजीत सिंह सहित भारी संख्या में अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय नेताओं का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर काफी मजबूती मिलेगी।