Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन पर केंद्रीय बलों का जमावड़ा, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैनाती तेज*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*आसनसोल / सीतारामपुर:*
पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार सुबह सीतारामपुर के अमृत भारत स्टेशन पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की विशेष ट्रेन पहुंची। ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान यहां पहुंचे, जिन्हें विभिन्न जिलों में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया जा रहा है।

स्टेशन परिसर और उसके बाहर सुबह से ही सुरक्षा बलों की आवाजाही और वाहनों का जमावड़ा देखा गया। महिला और पुरुष दोनों ही जवान बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। जानकारी के अनुसार यहां से जवानों को बोलपुर, बीरभूम, कोलकाता सहित अन्य क्षेत्रों में चुनावी ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। बंगाल पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और केंद्रीय बलों के साथ समन्वय कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन कमेटी के सदस्य संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि यह सीतारामपुर के लिए गौरव की बात है कि देश के सुरक्षा बल इतनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में इन जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूर्व के चुनावों में हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा केंद्रीय बलों की तैनाती एक सकारात्मक कदम है। इससे मतदाता बिना भय के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश के जवान लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं और सीतारामपुर की पावन भूमि पर उनका आगमन हम सभी के लिए सम्मान की बात है।