*सीतारामपुर* , – आसनसोल रेल मंडल में नए डीआरएम के पदभार संभालने के बाद से ही विकास कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। उनके पहले निरीक्षण के बाद से ही सीतारामपुर स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है। इन सभी कार्यों की देख-रेख स्वयं रेलवे मंडल अधिकरी एईएन 2 और सीतारामपुर एसएससी वर्क्स कर रहे हैं, एईएन 2 अधिकारी की उपस्थिति में कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों को सुनिश्चित कर रही है। इस इस विषय में सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन कमेटी सदस्य संतोष कुमार वर्मा से बात की गई उनका कहना है सीतारामपुर एक महत्वपूर्ण जंक्शन है मौजूदा अवस्था में सीतारामपुर में विकास कार्य काफी तेज गति से हो रहे हैं अमृत भारत स्टेशनसे सम्मानित होने के नाते यहां पर सभी कार्य और भी तेज गति से किया जा रहे हैं परंतु ट्रेन ठहराव की मांग है, वह आने वाले समय में जल्द से जल्द हमारे रेल मंत्री और रेलवे अधिकारी करें ये निवेदन आवेदन रहेंगे। श्री वर्मा ने कहा सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन सीता और राम जी के नाम से हैं यह एक पवित्र और सांस्कृतिक स्टेशन हैं यहाँ के बूढ़े बुजुर्ग राम सीता की कहानियों से हमें अवगत कराते थे एक समय वह भी यहां आए थे। तभी स्टेशन का नाम सीतारामपुर पड़ा। श्री वर्मा ने कहा
भव्य फुट ओवर ब्रिज का निर्माण
स्टेशन पर सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य एक विशाल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण है। यह पैदल चलने वाला पुल प्लेटफार्म नंबर 1 को 2, और 3 को 4,5 से जोड़ता है। यह ब्रिज यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ स्टेशन की सुंदरता को भी बढ़ा रहा है। इस भव्य पुल के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है, और उम्मीद है कि जल्द ही इसका उद्घाटन समारोह होगा। श्री वर्मा ने कहा
आधुनिक बायो-टॉयलेट की सुविधा
यात्रियों को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक अत्याधुनिक बायो-टॉयलेट का भी निर्माण किया जा रहा है। यह शौचालय महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अलग-अलग है और इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सुविधा सीतारामपुर स्टेशन को एक आधुनिक रूप प्रदान करेगी और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाएगी। श्री वर्मा ने कहा एईएन 2 आसनसोल रेलवे के
उच्चाधिकारियों की लगातार उपस्थिति ने न केवल कार्य की गति बढ़ाई है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी अपने क्षेत्रों के विकास के प्रति कितने गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन में चल रहे ये सभी कार्य सीतारामपुर के लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगा रहे हैं।
आने वाले दिनों में इस स्टेशन का एक भव्य उद्घाटन समारोह होने की उम्मीद है, जिसमें नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। सीतारामपुर स्टेशन का यह नया रूप यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा और इसे क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के रूप में स्थापित करेगा।










