Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सेराज अहमद कुरैशी का उत्तर प्रदेश राज्य थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में होगा भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सेराज अहमद कुरैशी का उत्तर प्रदेश राज्य थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में होगा भव्य स्वागत

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाली चतुर्थ उत्तर प्रदेश राज्य थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 जुलाई 2026 को पृथ्वी बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र की मेजबानी में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
थाईबाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सैय्यद इमरान हुसैन ने बताया कि श्री सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह खेल और मीडिया जगत के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देगा।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।
श्री सेराज अहमद कुरैशी ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल और पत्रकारिता दोनों ही समाज को नई दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है और ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।
आयोजन समिति ने प्रदेश भर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।