*बंटी खान कुल्टी।* सैल आईएसपी के अधिनिस्त रामनगर कोलियारी के ठेका कर्मियों ने प्रबंधन और यूनियन को दोषी मानते हुवे कार्य बंद कर किया प्रदर्शन, इस दौरन कोलियारी के कांटा के सामने आई एनटीटीयूसी ठेका कर्मियों ने धरने पर बैठ कर कार्य ठप्प किया, ठेका कर्मियों की माने तो प्रदर्शन कर रहे मजदूरों देवाशीष ने बताया की रामनगर कोलियारी मे बिगत चार पांच महीने पहले राकेश इंटरप्राइजेज ने पेटी कॉन्टेक्ट के माध्यम से कार्य कर हमारे सैकड़ो मजदूरों का चार से पांच महीने का वेतन और ग्रेचुटी बाकि लगाकर भाग खड़ा हुआ, इसके बाद दूसरा नया कॉन्ट्रेक्टर को टेंडर टाइकोंन प्राइवेट लिमिटेड को मिला , नया टेंडर मिलने के बाद गुरुवार को कम्पनी द्वारा अपनी मशीन लेकर पूजा कार्य करने पहुचे,जहा रामनगर केकेएससी ने कार्य मे बाधा पंहुचा कर कार्य नहीं होने दिया गया, जहा हम मजदूरों ने प्रबंधन के पास जाकर कार्य प्रारम्भ की बात की, जिससे हम चार पांच महीने से बैठे मजदूरों की इस पूजा के समय रोजी रोटी चल जाएगी, जहा इन मजदूरों ने प्रबंधन और यूनियन को दोषी मानते हुवे कार्य बंद करवाने का दोसी ठहराया, वही एक यूनियान दूसरे यूनियान के खिलाफ नारेबाजी की, वही दूसरी और रामनगर कोलियारी केकेटीएससी के अध्यक्ष बिमान मण्डल ने बताया की विगत 26 जुलाई को टाइकोंन प्राइवेट लिमिटेड को वर्क आर्डर मिला, आज बारह दिनों के बाद एकाएक आकर पूजा कर उत्पादन करने का प्रयाश किया, जहा दोनों यूनियान मे टकराव की स्थिति उत्पन्न हुइ, जहा बोला गया की संजुक्त यूनियन प्रबंधन कॉन्टेरक्टर के साथ बातचीत कर कार्य प्रारम्भ करें, जिससे पहले जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो, जिसमे सभी का कार्य चले, जहा आज शुक्रवार को संजुक्त मोर्चा की बैठक के बाद सहमति के बाद कॉन्ट्रेक्टर कार्य प्रारम्भ करें, हमारा एक ही मकसद स्थानीय सभी ठेका कर्मियों को काम मिले, इस मामले मे कंपनी के जिएम जे अहमद से बातचीत करने पर टाल बहाना बनाकर निकल पड़े.


















