Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“स्वच्छता ही सेवा – 2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कर्यकर्मो एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक: 27.09.2025

“स्वच्छता ही सेवा – 2025” के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चल रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान (“स्वच्छोत्सव”) के अंतर्गत आज आद्रा मंडल में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

इसी क्रम में कैम्पस–I स्कूल, आद्रा में “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज, भोजुडीह (BJE) में “स्वच्छ भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डिविजनल कल्चरल एसोसिएशन (DCA/Adra) द्वारा आद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–1 पर प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक एक “म्यूज़िकल फेस्ट” का सफल आयोजन किया गया। इसमें आरपीएफ कर्मियों, रेलवे कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में यात्रियों ने सक्रिय सहभागिता की और “स्वच्छता ही सेवा 2025” का संदेश संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया।

इसके अतिरिक्त आद्रा मंडल में एक व्यापक गहन स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे ट्रैकों तथा स्वास्थ्य इकाइयों में गहन सफाई अभियान चलाया गया।

आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में समाज को प्रेरित किया जा सके।

Latest News

Related News