Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”स्वामी दयानंद सरस्वती जी को शत-शत नमन !..”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*“स्वामी दयानंद सरस्वती जी को शत-शत नमन !..”*
✍️ – सुशील कुमार सुमन, आईओए अध्यक्ष

*“स्वामी दयानंद सरस्वती !..”*

“वेदों की ज्योति जगाने वाले,
भारत मां के मान बढ़ाने वाले।
अंधकार में दीप जलाने वाले,
स्वामी दयानंद – सत्य बताने वाले।।

“वेदों की ओर लौटो” पुकार थी तुम्हारी,
नवयुग की वो सच्ची हुंकार थी तुम्हारी।
अज्ञान मिटा, ज्ञान का प्रकाश फैलाया,
हर मन में “ओ३म्” का संदेश बसाया।।

कुरीतियों से लड़ी तुम्हारी वाणी,
सत्य पर अडिग रही तुम्हारी कहानी।
नारियों को सम्मान, शिक्षा का अधिकार,
राष्ट्र नवजागरण का तुमने किया प्रचार।।

तप, त्याग, और कर्म की मूरत बने,
निस्वार्थ सेवा के स्वरूप बने।
धर्म नहीं आडंबर, ये बताया,
सत्य और मानवता को अपनाया।।

आज तुम्हारी पुण्यतिथि पर वंदन,
करता है सारा राष्ट्र शत-शत नमन।
तेरी शिक्षाएं अमर रहें सदा,
जय आर्य समाज! जय स्वामी दया।।”

🙏🌹🙏
*सादर नमन*
सुशील कुमार सुमन
आईओए अध्यक्ष