Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हितकारिणी विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया संदेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हितकारिणी विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया संदेश

खड़गपुर, 04 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस के तत्वावधान में संचालित सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत खड़गपुर स्थित पश्चिम मेदिनीपुर हितकारिणी हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में खड़गपुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी संगीत रॉय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र सिंह, शिक्षक पंकज कुमार शर्मा, समाजसेवी रजनीश राय तथा अभिमन्यु गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। खड़गपुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी संगीत रॉय ने विद्यार्थियों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने तथा पैदल चलते समय यातायात संकेतों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को अधिक रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से यातायात नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को कलम एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से युवा पीढ़ी में उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।