Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”हॉकी के जादूगर को नमन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

“खेलों के आकाश का चमकता सितारा,
मेजर ध्यानचंद – भारत का प्यारा।
स्टिक की छुअन से गढ़ी  थी कहानियाँ,
गेंद में बसती थीं उनकी निशानियाँ।

रेल की पटरी पर भी गेंद को थामते,
जादू-सा खेल सबको दिखलाते।
हर गोल में गूंजता भारत का नाम,
गर्व से भर जाता हर हिंदुस्तानी धाम।

राजनीति ने भले ही रोका भारत रत्न का ताज,
पर जनता के दिलों में आपका है आज भी राज।
सम्मान की ऊँचाई किसी पदक से नहीं,
आपकी शौर्यगाथा अमर है, कभी मिटी नहीं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम प्रण करें,
खिलाड़ियों और संसाधनों के बीच की खाई भरें।
हर प्रतिभा को मिले उचित सम्मान,
यही हो आज का सच्चा अभियान।

हे खेलों के जादूगर, आपको शत्-शत् नमन,
आपकी आत्मा से मिले हमें सदैव जीवन-धन।
आप भारत रत्न हैं, यह जनता का मत,
आप पर गर्व करता है पूरा भारत।”

🌸🌿🙏

*✍️ “सुशील कुमार सुमन”*
अध्यक्ष, आईओए
सेल आईएसपी, बर्नपुर
🏀🏏🏑🏒🏸🏓🇮🇳
#NationalSportsDay2025