Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*होली के मौके पर कुल्टी विधानसभा के बराकर करीम डंगाल में हिंसा, बमबाजी और फायरिंग से दहला इलाका*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी।* होली के पावन अवसर पर एक बार फिर पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा स्थित बराकर करीम डंगाल वार्ड नं 68  में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 68 अंतर्गत करीम डंगाल इलाके में बमबाजी, कथित गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके की एक मस्जिद के बाहर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा और तोड़फोड़ की जा रही थी। मस्जिद के बाहर रखे डस्टबिन को क्षतिग्रस्त किए जाने का भी आरोप है। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और बम के धमाकों, पत्थरबाजी तथा कथित फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुलटी और बराकर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया समाप्त हुई है और जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। चुनाव के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रूट मार्च कर रहे हैं।
ऐसे समय में इस प्रकार की घटना ने चुनाव पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Latest News