सेल आईएसपी कर्मियों को दुर्गापूजा के पहले सम्मानजनक बोनस देने, वेज रिवीजन के लंबित मुद्दों में एचआरए, बकाया 39 माह के एरियर 11 सूत्री मांगों को लेकर इंटक से संबद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस की ओर से सोमवार की शाम स्कोब गेट में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए बोनस फॉर्मूला के तहत बोनस की राशि तय किए जाने पर असंतोष प्रकट करते हुए सम्मानजनक बोनस देने, बकाया एरियर, एचआरए, एनईपीपी, ठेका कर्मियों के वेतन वृद्धि की मांग को जल्द सुलझाने को लेकर सेल प्रबंधन से जल्द बैठक करने की मांग की। साथ ही आईएसपी में ठेका कर्मियों का शोषण बंद कर उन्हें उचित वेतन, बोनस देने एवं जॉब सिक्योरिटी के लिए पहल करने पर जोर दिया। वहीं बीते कुछ दिनों से 35 हजार करोड़ रुपए की लागत से आईएसपी के आधुनिकीकरण के मुद्दे को लेकर तृणमूल एवं भाजपा द्वारा सभा कर एक दूसरे पर निशाना साधे जाने को लेकर इंटक नेता हरजीत सिंह ने राजनीतिक दलों से बर्नपुर को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाने की अपील की। वहीं इस गेट मीटिंग में इंटक यूनियन के हरजीत सिंह, विजय सिंह, अजय राय, मोहम्मद अनवर, अशोक श्रीवास्तव, विप्लव माजी, विवेकानंद कुमार, प्रदीप साह, प्रवीण मंडल, दीपक कुमार, राकेश सिंह, नीतीश कुमार, भागवत कुमार, आतिश सिन्हा सहित काफी संख्या में इंटक कर्मी, समर्थक मौजूद थे।









