Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

14 मार्च को ब्रिगेड चलो: परिवर्तन के लक्ष्य के साथ भाजपा की तैयारी तेज

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

14 मार्च को ब्रिगेड चलो: परिवर्तन के लक्ष्य के साथ भाजपा की तैयारी तेज

सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन:
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसको लेकर आसनसोल सांगठनिक जिला में भी व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। भाजपा कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा आसनसोल संगठननिक जिला को-मीडिया इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आसनसोल सांगठनिक जिला के लिए तीन विशेष ट्रेनें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से एक ट्रेन विशेष रूप से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी। यह ट्रेन बराकर, कुल्टी और सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन से होकर सीधे हावड़ा तक जाएगी और वापसी में भी उसी मार्ग से लौटेगी।
संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के माध्यम से पार्टी ने राज्यभर में जनता तक अपनी बात पहुँचाई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों से निकली परिवर्तन यात्राएँ 14 मार्च को ब्रिगेड मैदान में एकत्रित होंगी। पार्टी का लक्ष्य है कि इस ऐतिहासिक जनसभा में 10 लाख से अधिक लोग उपस्थित रहें।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, शिक्षक घोटाले, खाद्य घोटाले और विभिन्न अनियमितताओं से त्रस्त है और अब राज्य में परिवर्तन चाहती है। भाजपा का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त, नारी सुरक्षा से परिपूर्ण और विकास की दिशा में अग्रसर पश्चिम बंगाल का निर्माण करना है।
संतोष कुमार वर्मा ने विश्वास जताया कि 14 मार्च की ब्रिगेड रैली राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी और पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की दिशा को मजबूत करेगी।