*20 फरवरी को कुल्टी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास — विधायक डॉ. अजय पोद्दार के प्रयास से ISP CSR फंड से कार्य शुरू*
कुल्टी के नियामतपुर न्यू रोड (ECL टहरम कारखाना के निकट) इस्को की भूमि पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का कार्य 20 फरवरी सुबह 10 बजे विधिवत पूजा, नारियल फोड़कर शिलान्यास के साथ प्रारंभ होगा। यह पहल कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार के सफल प्रयास से SAIL-ISP के CSR फंड से की जा रही है।
आज स्थल चयन के लिए ISP CSR की ओर से एजीएम पवन कुमार सिंह की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें विधायक डॉ. अजय पोद्दार स्वयं उपस्थित रहे और कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विधायक के आवेदन पर यह सामाजिक महत्व का कार्य स्वीकृत हुआ है और इसे लगभग एक माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश समाज के हर वर्ग, विशेषकर एससी-एसटी समुदाय सहित सभी नागरिकों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। उनकी प्रतिमा स्थापना से कुल्टी की जनता को प्रेरणा और समानता का आदर्श मिलेगा।
इस दौरान जिला व मंडल स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा महिला-युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










