Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बड़े हादसे को दावत दे रही गिरजामोड़ स्थित 1ہ1 हजार वोल्ट की यह विधुत पोल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*आसनसोल* , पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 49 के गिरजामोड़ स्थित हॉकर मार्केट पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिस खतरे को लेकर हॉकर मार्केट का हर एक दुकानदार डर और भय के साए मे जी रहा है,

उनके मन को हमेशा यह चिंता सत्ता रही है की कहीं वह किसी बड़े हादसे का शिकार ना हो जाए और उस हादसे मे उनका जानो माल का नुकसान ना हो जाए, हॉकर मार्केट के दुकानदारों की अगर माने तो उनके दुकान के ठीक सामने एक बिजली का खम्बा है, जिस खम्बे मे लगी विधुत की नंगी तार से 11 हजार वोल्ट की करंट बह रही है, ऐसे मे उस बिजली के एक खम्बे का निचला हिस्सा पूरी तरह सड़ गया है और वह खम्बा अपने हलके से किनारे पर टिका हुआ है, अगर कोई तेज आंधी और हवा बही तो वह बिजली का खम्बा उनके दुकानों पर गिर सकता है, बिजली के खम्बे के गिरने से उनके दुकानों को तो छति पहुंचेगी ही साथ मे उनका जानोमाल का भी नुकसान होगा, दुकानदारों ने हाटन रोड व आपकार गार्डन विधुत कार्यालय गए, जहाँ उन्होंने विधुत कार्यालय मे बैठे अधिकारीयों को शिकायत भी की पर विधित कार्यालय के अधिकारीयों ने मामले को गंभीरता से नही लेकर दुकानदारों को इस कार्यालय से उस कार्यालय दौड़ाना शुरू कर दिया, जिसके बाद थक हार कर दुकानदार बैठ गए और अब बिजली विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं

Latest News