25 वैशाख पर आदिकर्ण फाउंडेशन की भव्य प्रभात फेरी, कविगुरु रविन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि एवं नई सरकार को शुभकामनाए
सीतारामपुर से विशेष संवाददाता
25 वैशाख एवं विश्वकवि Rabindranath Tagore की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आदिकर्ण फाउंडेशन एनजीओ, सीतारामपुर की ओर से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कविगुरु के आदर्शों, साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत को याद किया।
सुबह लगभग 7:30 बजे नियामतपुर क्षेत्र से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अमृत भारत सीतारामपुर स्टेशन परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “একলা চলো রে”, “জন গণ মন” तथा गुरुदेव की रचनाओं और देशभक्ति नारों से वातावरण भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग में रंगा रहा। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया।
आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि कविगुरु रविन्द्रनाथ टैगोर केवल बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। उनके गीत, कविता, नाट्य एवं विचार आज भी समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह दिन पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक महत्व का भी है, क्योंकि आज राज्य में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार ने शपथ ग्रहण किया है तथा Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं पश्चिम बर्दवान जिले से Agnimitra Paul को भी मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई गई। श्री वर्मा ने इसे लोकतंत्र की जीत एवं जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि आदिकर्ण फाउंडेशन की ओर से राज्य की नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और विकास की कामना की गई है। साथ ही प्रभात फेरी में शामिल मातृशक्ति एवं बहनों की सहभागिता को उन्होंने समाज की जागरूकता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
यह प्रभात फेरी सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव और लोकतांत्रिक उत्सव का अद्भुत संगम बनकर क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।










