Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

25 वैशाख पर आदिकर्ण फाउंडेशन का विशेष होर्डिंग, गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि के साथ पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन पर शुभकामनाएं

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

25 वैशाख पर आदिकर्ण फाउंडेशन का विशेष होर्डिंग, गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि के साथ पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन पर शुभकामनाएं

सीतारामपुर/नियामतपुर से विशेष रिपोर्ट

25 वैशाख एवं विश्वकवि Rabindranath Tagore की जयंती के पावन अवसर पर आदिकर्ण फाउंडेशन, सीतारामपुर की ओर से एक विशेष होर्डिंग लगाकर गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार गठन को लेकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
यह विशेष होर्डिंग अमृत भारत सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन परिसर के बाहर एवं नियामतपुर चौराहा के समीप लगाया गया, जिसने राहगीरों और आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया। होर्डिंग के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना, लोकतांत्रिक परिवर्तन और जनभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
आदिकर्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर एक ऐतिहासिक परिवर्तन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और विश्वास के साथ राज्य में एक नए युग की शुरुआत हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि 25 वैशाख केवल बंगाल की सांस्कृतिक पहचान नहीं, बल्कि साहित्य, मानवता और राष्ट्र चेतना का प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर नई सरकार के गठन और गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती को एक साथ जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।
आदिकर्ण फाउंडेशन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा इसे सामाजिक और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक बताया।