Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/02/33

*आसनसोल मंडल ने अवसंरचना, संरक्षा और ट्रेन परिचालन को मजबूत करने के लिए ट्रैक नवीनीकरण का कार्य शुरू किया*

आसनसोल, 19 फरवरी 2026:

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने रेलवे अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और ट्रेन परिचालन की संरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे मंडल में बनाए गए योजना के अंतर्गत ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया है। इसी क्रम में ट्रैक नवीनीकरण एक जरूरी इंजीनियरिंग गतिविधि है ताकि ट्रैक ज्योमेट्री सही बनी रहे, ट्रेन सुरक्षित चले और यात्रियों की यात्रा आरामदायक हो, साथ ही माल ढुलाई को भी भरोसेमंद बनाया जा सके।

यह कार्य चरणबद्ध और सुनियोजित तरीके से किया गया, जिसकी पहले से योजना बनाई गई थी ताकि ट्रेन परिचालन सेवा जारी रहे और यात्रियों को कम-से-कम असुविधा हो। नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान पुरानी और घिसी हुई रेल और स्लीपर बदले गए, बैलेस्ट को ठीक से पैक किया गया और इंजीनियरिंग अधिकारियों की देख-रेख में ट्रैक ज्योमेट्री को बनाए रखा गया। ट्रैक बिछाने, टैंपिंग और स्टेबिलाइज़ेशन के लिए मॉडर्न ट्रैक मशीनें लगाई गईं, जिनमें पीक्यूआरएस (प्लासर क्विक रिलेइंग सिस्टम), यूएनआईएमएटी, डीयूओएमएटी, डायनामिक टैम्पिंग एक्सप्रेस और सीएमएस (ट्रैक स्टेबिलाइज़िंग मशीन) शामिल हैं, ताकि सटीकता, टिकाऊपन और बेहतर राइडिंग क्वालिटी सुनिश्चित हो सके। उक्त कार्य के दौरान सभी संरक्षा सावधानियों और मानक इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान पुरानी रेल की जगह, ट्रैक की मजबूती और टिकाऊपन को बेहतर बनाने के लिए 60 kg, 90 यूटीएस लंबी वेल्डेड रेल बिछाई गईं। बेहतर लोड डिस्ट्रीब्यूशन, बेहतर ट्रैक स्टेबिलिटी और लंबी सर्विस लाइफ के लिए इलास्टिक रेल फास्टनिंग वाले प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपर लगाए गए। इसी क्रम में बेहतर बैलास्ट कुशन और मशीनी पैकिंग ने ट्रैक ज्योमेट्री को मजबूत किया और ट्रेन परिचालन को आसान और सुरक्षित बनाया।

मंडल में वित्त वर्ष के अनुसार किए गए ट्रैक नवीनीकरण इस प्रकार हैं:

2021–2022: 49.04 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया।

2022–2023: 63.25 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया।

2023–2024: 70.38 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया।

2024–2025: 82.45 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया।

2025–2026 (जनवरी तक): 83.73 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया।

ट्रैक नवीनीकरण 2021–2022 में 49.04 km से बढ़कर 2025–2026 (जनवरी तक) में 83.73 km हो गया, जो लगभग 70.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर में आसनसोल मंडल की सुधार और संरक्षा पर निरंतर फोकस को दर्शाती है।

वित्त वर्ष 2022–2025 के दौरान मंडल में कुल 265.12 km ट्रैक नवीनीकरण किया गया है, जिससे ट्रैक की स्थिति, परिचालन संरक्षा और ट्रेन कार्य-निष्पादन में सुधार हुआ है।

आसनसोल मंडल यात्रियों और माल ढुलाई के कार्यों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर ट्रेन परिचालन सेवा प्रदान करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुरक्षण और संरक्षा पर निरंतर ध्यान दे रहा है।

Press Release No.: ER/ASN/2026/02/33

*ASANSOL DIVISION UNDERTAKES TRACK RENEWAL TO STRENGTHEN INFRASTRUCTURE, SAFETY AND TRAIN OPERATIONS*

Asansol, 19 February 2026:

Asansol Division of Eastern Railway has carried out planned track renewal works across the division to strengthen railway infrastructure and enhance the safety of train operations. Track renewal is an important engineering activity to maintain proper track geometry, ensure safe train running and provide a smooth and comfortable journey for passengers while supporting reliable freight movement.

The work was executed in a phased and systematic manner with advance planning to ensure continuity of train services and minimum inconvenience to passengers. During the renewal process, old and worn-out rails and sleepers were replaced, ballast was properly packed and track geometry was maintained under the supervision of engineering officials. Modern track machines, including PQRS (Plasser Quick Relaying System), UNIMAT, DUOMAT, Dynamic Tamping Express and CMS (Track Stabilizing Machine), were deployed for track laying, tamping and stabilization to ensure precision, durability and improved riding quality. All safety precautions and standard engineering practices were followed during the execution of the work.

During the renewal process, 60 Kg, 90 UTS long welded rails were laid to improve track strength and durability, replacing older rails. Pre-Stressed Concrete (PSC) sleepers with elastic rail fastenings were provided for better load distribution, improved track stability and longer service life. Improved ballast cushion and mechanized packing strengthened track geometry and ensured smoother and safer train operations.

*The financial year-wise track renewal carried out in the division is as follows:*

2021–2022: 49.04 km of track renewed
2022–2023: 63.25 km of track renewed
2023–2024: 70.38 km of track renewed
2024–2025: 82.45 km of track renewed
2025–2026 (up to January): 83.73 km of track renewed

Track renewal increased from 49.04 km in 2021–2022 to 83.73 km in 2025–2026 (up to January), registering an increase of approximately 70.7 percent, indicating continuous focus on infrastructure improvement and safety.

During the financial years 2022–2025, a total of 265.12 km of track has been renewed in the division, improving track condition, operational safety and train performance.

Asansol Division continues to focus on infrastructure maintenance and safety to provide safe, reliable and efficient train services for passengers and freight operations.