Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रेलवे द्वारा चार (04) अतिरिक्त एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/03/02

*रेलवे द्वारा चार (04) अतिरिक्त एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी*

आसनसोल, 01 मार्च 2026 :

होली एवं डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। बढ़ती मांग तथा यात्रियों को उनके गृह नगरों एवं प्रमुख गंतव्यों तक पहुँचाने की सुविधा के उद्देश्य से रेलवे ने हावड़ा से दिल्ली, कोलकाता से दिल्ली, आसनसोल से प्रयागराज तथा आसनसोल से विशाखापत्तनम के मध्य चार (04) अतिरिक्त एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

यह पहल विशेष रूप से अल्प सूचना पर यात्रा की योजना बनाने वाले तथा अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

03015 हावड़ा – दिल्ली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 01.03.2026 को 00:30 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 02.03.2026 को 13:00 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

03117 कोलकाता – दिल्ली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 15:30 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 05.03.2026 को 05:15 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

03531 आसनसोल – प्रयागराज एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 02.03.2026 को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 03.03.2026 को 07:00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

03533 आसनसोल – विशाखापत्तनम एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 09:10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 04.03.2026 को 02:00 बजे विशाखापत्तनम पहुँचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाएँ तथा अपनी यात्रा की योजना समयानुसार बनाएं।

Press Release No.: ER/ASN/2026/03/02

*RAILWAY TO RUN FOUR (04) MORE ONE-WAY UNRESERVED HOLI SPECIAL TRAINS*

Asansol, 01 March 2026:

In view of the heavy rush of passengers during Holi and Dol Yatra, special arrangements are being made to ensure smooth and hassle-free travel. Considering the increased demand and to facilitate passengers travelling to their native places and major destinations during the festive season, Railway has decided to run four (04) more one-way unreserved Holi Special trains from Howrah to Delhi, Kolkata to Delhi, Asansol to Prayagraj and Asansol to Visakhapatnam.

This initiative will particularly benefit passengers planning travel at short notice and those requiring unreserved accommodation during the festive rush.

03015 Howrah – Delhi one-way unreserved Special train having all unreserved accommodation will leave Howrah at 00:30 hrs. on 01.03.2026 and will reach Delhi at 13:00 hrs. on 02.03.2026. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations under the jurisdiction of Asansol Division en route.

03117 Kolkata – Delhi one-way unreserved Special train having all unreserved accommodation will leave Kolkata at 15:30 hrs. on 03.03.2026 and will reach Delhi at 05:15 hrs. on 05.03.2026. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations under Asansol Division en route.

03531 Asansol – Prayagraj one-way unreserved Special train having all unreserved accommodation will leave Asansol at 12:30 hrs. on 02.03.2026 and will reach Prayagraj at 07:00 hrs. on 03.03.2026. The train will stop at Chittaranjan, Jamtara, Madhupur and Jasidih stations under Asansol Division en route.

03533 Asansol – Visakhapatnam one-way unreserved Special train having all unreserved accommodation will leave Asansol at 09:10 hrs. on 03.03.2026 and will reach Visakhapatnam at 02:00 hrs. on 04.03.2026.

Passengers are advised to avail these special services and plan their journey accordingly.