प्रेस रिलीज़ नंबर: ER/ASN/2026/03/10
*उत्तर सीमांत (फ्रंटियर) रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव*
आसनसोल, 06 मार्च 2026:
यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनों के लिए प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय इन स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
15626/15625 अगरतला–देवघर–अगरतला (देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस) को जागी रोड और सरभोग स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया जाएगा। 15626 अगरतला–देवघर एक्सप्रेस दिनांक 07.03.2026 को होने वाली यात्रा जागी रोड पर 07:08 बजे और सरभोग पर 11:15 बजे पहुंचेगी। 15625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस दिनांक 09.03.2026 को होने वाली यात्रा जागी रोड पर 17:00 बजे और सोरभोग पर 11:45 बजे पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दोनों स्टेशनों में प्रत्येक दिशा में दो मिनट के लिए रुकेगी।
15926/15925 डिब्रूगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ (देवघर एक्सप्रेस) को न्यू मिसामारी और माजबाट स्टेशनों पर भी प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया जाएगा। 15926 डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस दिनांक 11.03.2026 को होने वाली यात्रा न्यू मिसामारी पर 07:23 बजे और माजबाट पर 07:40 बजे पहुंचेगी। 15925 देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 12.03.2026 को होने वाली यात्रा न्यू मिसामारी में 15:10 बजे और माजबाट में 14:23 बजे पहुँचेगी। उक्त ट्रेन न्यू मिसामारी और माजबाट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त व्यवस्था पर ध्यान दें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएँ।
Press Release No.: ER/ASN/2026/03/10
*EXPERIMENTAL STOPPAGE OF TWO PAIRS OF TRAINS AT DIFFERENT STATIONS OVER NORTH FRONTIER RAILWAY*
Asansol, 06 March 2026:
For the convenience of passengers, Railways has decided to introduce experimental stoppages for two pairs of trains at certain stations under the jurisdiction of North Frontier Railway. The decision has been taken to facilitate better accessibility for passengers travelling to and from these stations.
15626/15625 Agartala–Deoghar–Agartala (Deoghar Weekly Express) will be provided with an experimental stoppage at Jagi Road and Sorbhog stations. 15626 Agartala–Deoghar Express, commencing its journey on 07.03.2026, will arrive at Jagi Road at 07:08 hrs. and Sorbhog at 11:15 hrs. 15625 Deoghar–Agartala Express, commencing its journey on 09.03.2026, will arrive at Jagi Road at 17:00 hrs. and Sorbhog at 11:45 hrs. The train will stop at both stations for two minutes in each direction.
15926/15925 Dibrugarh–Deoghar–Dibrugarh (Deoghar Express) will also be provided with experimental stoppages at New Misamari and Majbat stations. 15926 Dibrugarh–Deoghar Express, commencing its journey on 11.03.2026, will arrive at New Misamari at 07:23 hrs. and Majbat at 07:40 hrs. 15925 Deoghar–Dibrugarh Express, commencing its journey on 12.03.2026, will arrive at New Misamari at 15:10 hrs. and Majbat at 14:23 hrs. The train will stop at New Misamari and Majbat stations for two minutes in both directions.
Passengers are requested to kindly take note of the above arrangements and plan their journey accordingly.










