बराकर एससी, एसटी, समाज की ओर से बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जन शताब्दी वर्ष पर निकला भब्य जुलुस.
बराकर.संबिधान के रचियता डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के जन्म शताब्दी वर्ष पर बराकर एस सी, एसटी समाज बराकर शाखा की ओर भब्य रैली का आयोजन किया गया,बाउरी समाज के राज्य अध्यक्ष गणेश बाउरी की अध्यक्षता मे बराकर चेकपोस्ट से बराकर बस स्टैंड तक जुलुस निकाला गया, जुलुस मे बड़ी संख्या मे बराकर, बैगुनिया, कुल्टी, के युवा, ओर महिलाओ ने भाग लिया, इस दौरान बाबा साहेब अमर रहे, जय भीम जय भारत के नारों से गुंजायमान हुआ बराकर, इस दौरान बाउरी समाज के अध्यक्ष गणेश बाउरी ने कहा की देश को सजाने सवारने ओर संबिधान की रचना करने वाले बाबा साहेब के जन्म शताब्दी वर्ष है जो हमारे ओर हमारे समाज की ओर से हर वर्ष मनाया जाता है, बराकर बस स्टैंड पहुंच जुलुश सभा मे तब्दील हुआ, जहा बाबा साहेब को प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया. जिसमे बराकर कार्यालय एवं समाज के सभी युवा मुख्य रूप से शामिल रहे.










