Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*: “SAIL ISP टाउनशिप में चोरी का आतंक –Sahab, अब तो जागिए!”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

SAIL ISP Burnpur टाउनशिप, जो वर्षों से शांति, सुरक्षा और सामूहिकता का प्रतीक रहा है, आजकल एक गहरे संकट से गुजर रहा है। 6 जुलाई 2025 की रात लगभग 2:00 बजे से, टाउनशिप के रिवरसाइड क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं ने न केवल स्थानीय ISP Employees की नींद उड़ा दी है, बल्कि उनके भरोसे की नींव भी हिला दी है। एक के बाद एक सात बंगलों में चोरी या चोरी का प्रयास हुआ, जिसमें से बंगलो नं. 4/32 में लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई।

इस तरह की घटनाएं आजकल आए दिन देश के अलग-अलग कोनों में हो सकती हैं, परंतु जब यह किसी ऐसे प्रतिष्ठान में हो जहाँ देश के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रहते हैं, तब यह एक प्रशासनिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक त्रासदी बन जाती है।

6 जुलाई की रात को रिवरसाइड टाउनशिप में जो हुआ, वह न केवल चौंकाने वाला है बल्कि डरावना भी है। सात से अधिक क्वार्टर और बंगले चोरों की नज़रों में थे, जिनमें से एक बंगलो – नं. 4/32, रोड नं. 4 – का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चुरा ली गई।

यह घटना तब हुई जब घर के मालिक अपने ससुराल गए हुए थे। 5 जुलाई शाम 5:00 बजे वे निकले और 8 जुलाई को लौटे। इस दौरान, 6 जुलाई की रात 2:00 बजे चोरों ने न सिर्फ मुख्य दरवाज़ा तोड़ा, बल्कि कमरों और अलमारी के ताले भी तोड़ डाले।

घटना में जिन सामानों की चोरी हुई है, वे निम्नलिखित हैं:

1. सोने की चैन – 3 Numbers

2. सोने की चूड़ियाँ – 2 Numbers

3. सोने की अंगूठी – 1 Number

4. बच्चों के लिए सोने का लॉकेट – 2 Numbers

5. चाँदी की पायल – 3 जोड़ी

6. बच्चों के लिए चाँदी के बर्तन – 1 सेट

7. टाइटन घड़ी – 1 Number

कुल अनुमानित क्षति: ₹7 से ₹8 लाख रुपये।

यह मात्र सामान की चोरी नहीं है; यह परिवार की मेहनत, वर्षों की बचत और बच्चों की भावनात्मक स्मृतियों पर भी आघात है।

11 जुलाई 2025 को दोपहर 1:15 बजे के करीब Hirapur Police Station ने इस चोरी की रिपोर्ट प्राप्त की और FIR संख्या 214/25 दर्ज की गई, धारा 305, BNS के अंतर्गत। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तस्वीरें लीं, और CCTV फुटेज की समीक्षा भी की।

यह कहना गलत नहीं होगा कि Hirapur Police इस बार सक्रिय दिख रही है, लेकिन उनकी यह तत्परता काफी देर से आई।
हर बार एक नई घटना होती है, हर बार नया FIR दर्ज होता है, और हर बार जनता कहती है – “इस बार सख्त कार्रवाई होगी।”

लेकिन असलियत यह है कि आज तक जो भी लाखों रुपये की चोरियाँ ISP टाउनशिप में हुईं हैं – उनमें से एक भी चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।
क्या यह पुलिस की नाकामी नहीं दर्शाता?
क्या हम अपने घरों में डर के साए में रहने को मजबूर हैं?
क्या यह हमारा कसूर है कि हम SAIL ISP Burnpur जैसे छोटे कस्बे में, ISP Township के भरोसे अपने परिवार के साथ बसे हैं?

ISP प्रबंधन बार-बार Asansol-Durgapur Police Commissionerate से संपर्क कर रहा है। यह एक सराहनीय कदम है, लेकिन क्या ये पर्याप्त है?
हम जानते हैं कि पुलिस प्रशासन पर ISP मैनेजमेंट का कोई प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं होता, लेकिन जब तक जिला प्रशासन और राज्य सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता नहीं देती, तब तक हालात नहीं बदलेंगे।

प्रबंधन का साथ होना जरूरी है, लेकिन हमें प्रभावी समाधान की आवश्यकता है, केवल सहानुभूति से काम नहीं चलेगा।

हमारे सवाल – क्या ये जायज नहीं हैं?

क्यों बार-बार टाउनशिप को निशाना बनाया जाता है?
क्या कोई गैंग है जो हमारी गतिविधियों पर निगाह रखता है?
पुलिस को नियमित रात्रि गश्ती करने में क्या समस्या है?
CCTV कैमरों की निगरानी के लिए कोई स्वतंत्र एजेंसी क्यों नहीं नियुक्त की जाती?
चोरी की जाँच के लिए क्या Cyber Cell और Forensic Team की सहायता ली गई?

यह केवल एक घर या एक व्यक्ति की बात नहीं है। पूरे टाउनशिप में असुरक्षा की भावना घर कर चुकी है।
माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बुज़ुर्ग अकेले रहने से डरते हैं। महिलाएं रात को खिड़कियाँ बंद करने के बाद भी चैन की नींद नहीं सो पातीं।

यह मानसिक उत्पीड़न है, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

अब समय आ गया है कि हम चुप न बैठें।
हमें चाहिए:

1. टाउनशिप में स्थायी पुलिस चौकी (Police Outpost)

2. CCTV की संख्या व गुणवत्ता में वृद्धि

3. रात में नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था

4. स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी की निगरानी टीम

5. ISP और पुलिस के बीच समन्वय बैठक हर माह

6. नागरिक सुरक्षा समिति का गठन

Burnpur केवल एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। यह हजारों परिवारों का घर है। यहाँ के नागरिक अपने खून-पसीने से देश के लिए इस्पात गढ़ते हैं। अगर उनकी मेहनत का प्रतिफल लुटता रहेगा और उन्हें ही सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो यह हर एक मेहनतकश नागरिक का अपमान है।

हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि इस केस को एक “मॉडल केस” के रूप में देखें – तेज़ी से जाँच करें, दोषियों को गिरफ्तार करें और चोरी गए सामान की पूर्ण बरामदगी सुनिश्चित करें।

हम ISP के हर employees की ओर से यह मांग करते हैं कि:

इस घटना को हल्के में न लिया जाए।
जनता की सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाया जाए।

हम खामोश नहीं रहेंगे,
हम डरेंगे नहीं,
हम सिर्फ सुरक्षा नहीं चाहते – हम न्याय चाहते हैं!

“यदि आज हमने आवाज़ नहीं उठाई, तो कल चुप रहना हमारी नियति बन जाएगी। SAIL ISP Township को भयमुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है।”

🙏
✍️ लेखक: “सुशील कुमार सुमन”
अध्यक्ष, IOA
SAIL ISP Burnpur