Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, कुल्टी के रामनगर में चक्काजाम से मचा हड़कंप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, कुल्टी के रामनगर में चक्काजाम से मचा हड़कंप

बराकर:अन्नपूर्णा योजना की राशि बैंक खातों में न आने से नाराज महिलाओं का गुस्सा शनिवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर के रामनगर इलाके में सैकड़ों महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण पूरे क्षेत्र में काफी समय तक तनाव का माहौल बना रहा और कल्याणेश्वरी-बराकर रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।चुनावी वादे पर उठे सवालप्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार के गठन से पहले चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया गया था कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के बदले महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद पश्चिम बर्धमान जिले सहित कुल्टी की हजारों महिलाओं ने इस उम्मीद में आवेदन किया था कि उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।कुछ को मिला पैसा, कई अब भी वंचितइलाके की कई महिलाओं के खातों में योजना की राशि आ चुकी है, लेकिन एक बड़ी आबादी अभी भी इस लाभ से वंचित है। महिलाओं का आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनके बैंक खातों में एक भी रुपया नहीं पहुंचा है। जब इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जाता है, तो वहां से कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इसी प्रशासनिक लापरवाही से तंग आकर महिलाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।बड़े आंदोलन की चेतावनीसड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सभी योग्य आवेदकों के खातों में जल्द से जल्द अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं भेजा गया, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम बर्धमान के कई अन्य हिस्सों में भी पिछले कुछ दिनों से इस योजना की राशि न मिलने को लेकर लगातार आक्रोश और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।