Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अमन ईदगाह कमिटी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर भूमि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद कहा.*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी।* कुल्टी विधानसभा के नियामतपूर सौदागर मोहल्ला स्थित कुमारडिहा मौजूद अंतर्गत दाग संख्या 177 के कुल 65 डिसमिल जमीन पर उत्पन्न विवाद को लेकर भूमि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरिक्षण किया था, जिसके बाद सोमवार को एसडी एंड एलआरओ पुलिस बल साथ पहुंचकर उक्त दाग के 42 डिसमिल जमीन को सरकारी घोषित करते हुए, वहां वेस्टेड लेंड का साइन बोर्ड लगा दिया.
उक्त घटना को लेकर मंगलवार को अमन ईदगाह कमिटी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर भूमि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद कहा.
मौके पर कमिटी के अध्यक्ष बदरूउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, सह सचिव सिराज राजदान, शाहिद रजा, कोषाध्यक्ष शमशेर आलम, समाजसेवी खुर्शीद आलम इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे.
कमिटी पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त दाग नंबर में कुल 65 डिसमिल जमीन है, जिसमें 23 डिसमिल जमीन ही लीगल है, बाकी सरकारी जमीन है, लेकिन तथा कथित परिवार ने पूरे सरकारी को को कब्जा करने के मक़सद से घेराबन्दी कर दिया था. जिसकी शिकायत हमलोगों ने बीएल एंड एलआरओ के अलावा सभी संबंधित विभागों से की थी. जिसके आधार पर ही बीएल एंड एलआरओ द्वारा कार्यवाही करते हुए, जमीन का मापी और सर्वेक्षण किया, जिसके बाद देखा गया कि 42 डिसमिल जमीन सरकारी है, तत्पश्चात वहां पुलिस बल के साथ पहुंचकर भूमि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी जमीन का साइन बोर्ड लगा दिया.
कमिटी के पदाधिकारियों ने इस कार्यवाही के लिए संबंधित सभी का धन्यवाद किया और कहा कि जब पूर्ण रूप से यह जमीन सरकारी हो जाएगी तभी हमलोग राज्य सरकार से इसे लीज पर लेकर एक ईदगाह का निर्माण करवायेगे, ताकि हमारे लोग ईद बकरीद की नमाजे वहां अदा कर पाए.