Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आदिकर्ण फाउंडेशन ने आसनसोल नगर निगम के मेयर को लिखित ज्ञापन दिया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

आसनसोल लोकसभा अंर्तगत सीतारामपुर के स्थानीय सामाजिक संस्था आदिकर्ण फाउंडेशन ने आसनसोल नगर निगम के मेयर को लिखित ज्ञापन दिया, उक्त ज्ञापन में आसनसोल नगर निगम वार्ड नंम्बर 18,19 के कई मुहल्ले,पाड़ा में जॉन्डिस(पीलिया रोग) होने से लोगों में भय के साथ चिंता का विषय बना हुआ हैं। आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंम्बर 18,19 सीतारामपुर स्थित गांधी नगर,मस्जिद मुहल्ला, ताल पाड़ा में कम उम्र के बच्चों में जॉन्डिस पीलिया रोग काफ़ी सँख्या में देखा जा रहा हैं।

कई लोगों का कहना हैं पीने के पानी से हो रहा हैं। श्री वर्मा ने कहा आदिकर्ण फाउंडेशन  हेल्थकेयर से जुड़ा रहने के कारण स्वस्थ से जुड़े मसले पर हम नज़र रखते हैं। जब कोई समस्या का समाधान संस्था की ओर से नहीं निपटारा होने पर हम सरकारी विभाग के अधिकारियों को सूचित कर देते हैं। श्री वर्मा ने कहा आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत वार्ड18,19 में कई जगहों पर जॉन्डिस के मामले देखे गये हैं। संस्था ने निगम के मेयर को सूचित करना अपना कर्तब्य समझा हैं। आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन श्री वर्मा ने कहा आसनसोल के मेयर ने याचिका पत्र पढ़ा हैं। उन्होंने तत्काल इस विषय पर विभागीय अधिकारियों को देखने को कहा हैं। उपस्थित थे आदिकर्ण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कवि सिंह, उपाध्यक्ष काजल दास थे।