Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आदिवासी स्टूडेंट्स एंड यूथ फोरम द्वारा लक्चर सम्मेलत के सहयोग से चतुर्थ शिक्षा एवं कैरियर सेमिनार का आयोजन किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आदिवासी स्टूडेंट्स एंड यूथ फोरम द्वारा लक्चर सम्मेलत के सहयोग से रविवार को भारती भवन में आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए चतुर्थ शिक्षा एवं कैरियर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संस्थाओं के गुरुजनों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ कैरियर को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक सह मंत्री अग्निमित्रा पाल को संगठन के जिला अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने सम्मानित करने के साथ आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण करने, आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना में आदिवासी युवकों को काम देने सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में अतिथियों में दुर्गादास सोरेन, डॉ शोभन दुआरी, कुंतल दास, सौभिक चटर्जी, अली जीना , कौशिक पाल, विदेश मुखर्जी, मंगल चोड़े आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के जिला अध्यक्ष हीरालाल सोरेन, बुद्धेश्वर हांसदा,घाघर सोरेन, संजय हांसदा, मालती किस्कू, विद्यावती हेंब्रम, बलराम टुडू आदि की सक्रिय भूमिका रही।