प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
आद्रा, 28.02.2025: आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसटी से संबंधित संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम दिनांक 03.03.2025 (सोमवार) से 09.03.2025 (रविवार) तक लागू किया गया है। इस कारण निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा:
ट्रेन रद्दीकरण:
1. 68090/68089 (आद्रा- मिदनापुर-आद्रा) मेमू पैसेंजर दिनांक:- 03.03.2025, 07.03.2025 एवं 09.03.2025 को रद्द रहेगी।
2. 68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक:- 03.03.2025 से 09.03.2025 तक रद्द रहेगी।
3. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक:- 03.03.2025 एवं 08.03.2025 को रद्द रहेगी।
4. 18019/18020 (झारग्राम-धनबाद-झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस दिनांक:- 03.03.2025 एवं 06.03.2025 को रद्द रहेगी।
5. 13503/13504 (बर्धमान-हटिया-बर्धमान) मेमू एक्सप्रेस – दिनांक 03.03.2025, 06.03.2025 एवं 08.03.2025 को या तो रद्द रहेगी अथवा इस गोमो मे शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट- ओरिजिनेट किया जाएगा। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा गोमो-हटिया- गोमो खंड पर सेवा रद्द रहेगी।









शॉर्ट-टर्मिनेशन/शॉर्ट-ओरिजिनेशन:-
1. 68056/68060 (टाटा-आसनसोल-बाराभूम ) मेमू पैसेंजर दिनांक:- 03.03.2025, 04.03.2025 एवं 08.03.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट- ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड पर सेवा रद्द रहेगी।
2. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया- आसनसोल) मेमू पैसेंजर – दिनांक:- 04.03.2025, 05.03.2025, 07.03.2025 एवं 09.03.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट- ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बिच रद्द रहेगी।
ट्रेन नियंत्रण:
1. 12802 (नई दिल्ली-पुरी) एक्सप्रेस दिनांक:- 03.03.2025, 06.03.2025 एवं 08.03.2025 को बोकारो पार करने के दौरान आवश्यकतानुसार बोकारो- पुनदाग खंड के बीच 30 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है (यदि समय पर चल रही हो)।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें एवं किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे के अधिकृत स्रोतों से अपडेट लेते रहें।










