Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) – बर्नपुर*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आज यूनियन के इंटक यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों, सामान्य परिषद सदस्यों एवं डेलीगेट्स सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ निर्धारित समय पर हुआ बैठक की अध्यक्षता माननीय इंटक अध्यक्ष  श्री हरजीत सिंह के द्वारा की गई और इसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया –

1. आगामी प्लांट इलेक्शन (INTUC संगठन) की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा।

2. मिडटाउन क्लब चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति।

3. कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर गहन विचार:

4. 39 माह का एरियर

इंसेंटिव
सम्मानजनक बोनस
HR
सोनू सिंह एवं रौशन कुमार के साले आईएसपी प्लांट में वापसी के विषय
इन सबके अतिरिक्त बैठक में यूनियन के खाली पड़े महासचिव (General Secretary) पद पर भी चर्चा हुई। हाउस में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति एवं समर्थन से श्री बिप्लब माझी को संगठन का नया महासचिव (General Secretary) निर्वाचित किया गया।
पूरे हॉल में उपस्थित सैकड़ों सदस्यों ने हाथ उठाकर एकमत से अपनी सहमति दर्ज कराते हुए श्री बिप्लब माझी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें यूनियन की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई।
आज की बैठक पूर्णतः सफल रही और इसमें संगठन की एकजुटता तथा कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलकी। यूनियन ने यह संकल्प लिया कि सभी लंबित मुद्दों के समाधान हेतु प्रबंधन के समक्ष ठोस पहल की जाएगी और सदस्यों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा प्राथमिकता के साथ की जाएगी।
आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन ( इंटक)