*बंटी खान कुल्टी।* आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में वाटर प्रोजेक्ट को लेकर नियामतपुर स्थित भाजपा सेन्ट्रल पार्टी कार्यालय में एक बिशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया, इस प्रेसवार्ता मे आसनसोल नगर निगम पर जमकर हमला बोला, जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम में अभियंता पॉलिसी बनाते है,पार्षदों की कोई अहमियत नही होती, उन्होंने बताया की कि मेरे कार्यकाल में ही कुल्टी में वाटर प्रोजेक्ट चालु करने के लिये डीपीआर तैयार किया गया था, जिसमे कुल्टी क्षेत्र के 43 हजार घरों में जल कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया था, इस अमृत योजना के तहत 225 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई, योजना के फेज वन मे 143 करोड़ रुपये स्वीकृति प्रदान की गई एवं दूसरी फेज में 82 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ही पहले फेज का काम शुरू कर दिया गया था, जिसके अंतर्गत कुल्टी क्षेत्र में युद्द स्तर पर पाइप लगाकर लोगों के घरों में जल कनेक्शन दिया गया, अभी दूसरे फेज का काम शुरू है, आसनसोल नगर निगम की ओर से कुल्टी वाटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल्टी टाउन एवं ईसीएल टाउन इलाके के लोगों को वंचित किया जा रहा है, नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले घरों में ही पेयजलापूर्ति करने का निर्णय लिया, वही आसनसोल एक बड़ा क्षेत्र हैँ जहा जल संजोग के लिए तीन हज़ार और कुल्टी मे इसके लिए आठ हज़ार रुपया जो सरासर गलत हैँ, कुल्टी वाटर प्रोजेक्ट योजना में सभी घरों में पानी पहुँचाना अनिवार्य है, चाहे वह घर सेल एवं ईसीएल के अंतर्गत आता है, उन्होंने कहा कि यदि कुल्टी सेल एवं ईसीएल क्षेत्र के अंतर्गत सभी लोगों के घरों एवं क्वाटर में पानी कनेक्शन नही दिया गया ,तो आज से पंद्रह दिनों के बाद कुल्टी मे भाजपा की ओर से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा, उन्होंने कहा कि पार्षदों से ही नगर निगम का गठन होता है, जहाँ इंजीनियर ही पॉलिसी बनाते है और कॉन्ट्रक्टर निर्माण करते है, यहाँ पार्षदों की कोई भूमिका नही है, उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी को यह निर्णय लेना होगा कि कुल्टी सेल एवं ईसीएल अंतर्गत सभी घरों एवं क्वाटरों में जल कनेक्शन कैसे दिया जाय, इस अवसर पर भाजपा नेता अभिजीत आचार्य, अमित गोराई, पार्षद ललन मेहरा,गौरव गुप्ता सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।


















