Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल ने तपसी रेलवे स्टेशन पर फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए हेल्थ चेकअप और सीपीआर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/01/47

*आसनसोल मंडल ने तपसी रेलवे स्टेशन पर फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए हेल्थ चेकअप और सीपीआर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया*

*• स्टाफ के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और आपातकालीन तैयारी को बढ़ावा देना*

*• स्वस्थ कार्यबल सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल ट्रेन सेवाओं को सुनिश्चित करता है*

*• यह कल्याणकारी पहल आसनसोल मंडल में परिचालन विश्वसनीयता को मजबूत करती हैं*

आसनसोल, 28 जनवरी 2026:

कर्मचारी के स्वास्थ्य, संरक्षा और यात्री-अनुकूल रेलवे परिचालन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, आसनसोल मंडल ने 27 जनवरी, 2026 को तपसी रेलवे स्टेशन पर एक हेल्थ चेकअप और सीपीआर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य संरक्षा-महत्त्वपूर्ण, चौबीसों घंटे परिचालन कर्तव्यों में लगे फ्रंटलाइन रेलवे स्टाफ के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल, तनाव प्रबंधन और आपातकालीन तैयारी को बढ़ावा देना है, जिससे यात्रियों के लिए सुचारू, समय पर और विश्वसनीय ट्रेन सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।

यह कैंप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आसनसोल के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे अस्पताल, आसनसोल की मेडिकल टीम और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

उक्त कैंप के दौरान, स्टाफ सदस्यों की चिकित्सा जांच की गई जिसमें ऊंचाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स और रैंडम ब्लड शुगर स्तर का माप शामिल था। व्यक्तिगत स्वास्थ्य मापदंडों के आधार पर कार्मिकों की चिकित्सा जांच की गई और तदनुसार परामर्श दिया गया। इसी क्रम में शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और व्यावसायिक तनाव का प्रबंधन करने पर जोर दिया गया, जो रेलवे परिचालन में निरंतर सतर्कता और दक्षता के लिए आवश्यक हैं।

स्टेशनों या ट्रेनों में चिकित्सा आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारी बढ़ाने के लिए सीपीआर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। स्टाफ को व्यावहारिक जीवन रक्षक कौशल से लैस करने के लिए एक पुतले का उपयोग करके लाइव प्रदर्शन द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस तरह का प्रशिक्षण रेलवे और यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रशिक्षित स्टाफ स्टेशनों या ट्रेनों में कार्डियक अरेस्ट या श्वसन विफलता जैसी चिकित्सा आपात स्थिति में तुरंत जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर सकता है।

इस कार्यक्रम की प्रतिभागियों ने काफी सराहना की। आसनसोल मंडल की ऐसी कल्याणकारी पहल कर्मचारियों की भलाई और मनोबल को मजबूत करती हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से सुरक्षित ट्रेन परिचालन, बेहतर समय की पाबंदी और पूरे मंडल में लगातार यात्री-अनुकूल अनुभव में योगदान देती हैं।

Press Release No.: ER/ASN/2026/01/47

*ASANSOL DIVISION ORGANISES HEALTH CHECK-UP AND CPR TRAINING CAMP FOR FRONTLINE STAFF AT TOPSI RAILWAY STATION*

*• Promoting Staff Health, Stress Management and Emergency Preparedness*
*• Healthy Workforce Ensures Safe, Efficient and Passenger-Friendly Train Services*
*• Welfare Initiatives Strengthen Operational Reliability Across Asansol Division*

Asansol, 28 January 2026:

With a focus on staff health, safety and passenger-friendly railway operations, Asansol Division organised a Health Check-up and CPR Training Camp on 27 January 2026 at Topsi Railway Station. The initiative aimed at promoting preventive healthcare, stress management and emergency preparedness among frontline railway staff engaged in safety-critical, round-the-clock operational duties, thereby ensuring smooth, punctual and reliable train services for passengers.

The camp was conducted under the guidance of the Chief Medical Superintendent, Asansol, with the support of the medical team from the Divisional Railway Hospital, Asansol, along with officials from the Health & Family Welfare Department.

During the camp, staff members underwent medical examinations including measurement of height, weight, Body Mass Index (BMI) and Random Blood Sugar (RBS) levels. Medical examination and counselling were provided based on individual health parameters. Emphasis was laid on maintaining physical fitness, adopting healthy lifestyle practices and managing occupational stress, which are essential for sustained alertness and efficiency in railway operations.

To enhance preparedness during medical emergencies at stations or onboard trains, CPR training was also conducted. Live demonstrations using a manikin were provided to equip staff with practical life-saving skills. Such training is of critical importance for railways and passengers, as trained staff can immediately provide life-saving assistance in the event of a medical emergency such as cardiac arrest or respiratory failure at stations or onboard trains.

The programme was well appreciated by the participants. Such welfare initiatives by Asansol Division strengthen staff well-being and morale, directly contributing to safer train operations, improved punctuality and a consistently passenger-friendly experience across the division.