Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसमान में दिखा जादुई नजारा: चांद की गोद में टिमटिमाते ‘चमकदार बिंदु’ ने कौतुहल जगाया, हर कोई रह गया हैरान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसमान में दिखा जादुई नजारा: चांद की गोद में टिमटिमाते ‘चमकदार बिंदु’ ने कौतुहल जगाया, हर कोई रह गया हैरान

कुल्टी/बराकर: आसमान में बीती रात एक ऐसा जादुई और विस्मयकारी नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को घरों की छतों और आंगनों पर आने के लिए मजबूर कर दिया। पश्चिमी आकाश में अर्धचंद्राकार चांद (हंसिया जैसे आकार के चंद्रमा) के निचले कोने के ठीक पास एक अत्यंत चमकदार, तारे जैसा बिंदु दिखाई दे रहा था। पहली नजर में ऐसा लग रहा था मानो चांद ने कोई चमकदार रत्न पहन रखा हो या कोई तारा उसकी गोद में आकर बैठ गया हो।इस अद्भुत नजारे को देखकर आम लोगों में उत्सुकता और कौतुहल का माहौल बन गया। देखते ही देखते मोहल्लों में लोग अपनी छतों से उंगलियां दिखाकर इस दुर्लभ दृश्य की चर्चा करने लगे। कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर चांद के इतने करीब चमकने वाली यह रहस्यमयी चीज क्या है और ब्रह्मांड में ऐसा क्या हो रहा है? सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे नजारे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।