इंटर स्टेट बंगाल झारखण्ड डिबुडीह नाका चेकिंग मे
बिहार से कोलकाता जा रही वाहन से 5.57 लाख कैश बरामद
अबतक डिबुडीह ओर बराकर नाका चेकिंग मे 20 लाख से अधिक की नगद राशि जप्त की गयी.
बंटी खान बराकर. चुनाव को लेकर इसी द्वारा इंटर बंगाल झारखंड की सीमा स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट पर नाका चेकिंग मे वाहनों की जांच मे लगातार कैश बरामद किया जा रहा है, एक बार फिर पुलिस ने एक कार से लगभग 5.72 लाख रुपये नकद बरामद किये,प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के आरा से हावड़ा जा रही एक कार की तलाशी में पुलिस को यह राशि प्राप्त की,कार में सवार हावड़ा जिला अंतर्गत जगाचा थाना अंतर्गत दक्षिण सुन्दरपाड़ा निवासी मो.इमरान मंड़ल एवं मशरूल अली हैदर ने कार में मिली नकद रूपये के कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाये, जिसके कारण पुलिस ने 5.72 लाख रुपये सीज किया, इस सबंध में चौरंगी पुलिस प्रभारी कार्तिक भुई ने मामला दर्ज किया।ज्ञातब्य हो कि बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी अन्तराजीय सीमा पर नाका चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांडी के तहत बंगाल झारखंड की सीमा स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट के निगरानी में लगातार नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों से बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाली सभी वाहनों की तलाशी ली जाती है।इस अभियान के तहत पुलिस को अब तक लगभग 20 लाख रुपये से अधिक राशि जब्त किया।जिसका कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया।










