Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**ईएसआई अस्पताल में अमृत धारा योजना के तहत ठंडे पानी की मशीन का उद्घाटन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*आसनसोल* : ईएसआई अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें Marwari Yuwa Manch, Asansol City Branch की ओर से “अमृत धारा” योजना के तहत ठंडे पेयजल मशीन की स्थापना की गई। इस मशीन का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री श्री मोलॉय घटक के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्री कबी दत्ता, डॉ. पी. एस. दत्ता (डिप्टी सुपर), बरो चेयरमैन श्री अनिर्बान दास, काउंसलर श्रीमती सरवानी मंडल, मुन्मुन मुखर्जी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेंबर से जुड़े पदाधिकारी श्री नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष श्री सत्यजीत बागड़ी, सचिव श्री अतुल सिंघानिया, श्री विवेक खेतान, अंकित खेतान, नितिन जी, दीपक टोडी, जगदीश बागड़ी, शोवन नारायण बसु और शंकर शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

अस्पताल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ठंडे पानी की यह मशीन मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने का आश्वासन भी दिया गया।