कल्याणेश्वरी में पुलिस की बड़ी पहल: होटल मालिकों के साथ विशेष बैठक, सुरक्षा के ४ कड़े नियम लागू
कुल्टी।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन के नेतृत्व में कल्याणेश्वरी के एक निजी सभागार में होटल मालिकों के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इलाके में अपराध पर नियंत्रण और मेहमानों की सुरक्षा को मजबूत करना है।बैठक में सालानपुर थाने के प्रभारी अधिकारी विश्वजीत मंडल, चौरंगी फांड़ी के इंचार्ज तरुणमय सिंह और कल्याणेश्वरी फांड़ी के इंचार्ज पार्थ सरकार सहित भारी संख्या में होटल व्यवसायी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी ४ कड़े सुरक्षा निर्देश:पोक्सो (POCSO) कानून: नाबालिगों की सुरक्षा के लिए कड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य।अग्नि-सुरक्षा: हर होटल में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण रखना और उनकी नियमित जांच करना जरूरी।साइबर अपराध रोकथाम: मेहमानों की डिजिटल जानकारी सुरक्षित रखना और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना।अतिथि सत्यापन: दूर-दराज से आए मेहमानों के पहचान पत्रों (ID) की बारीकी से जांच और सटीक रिकॉर्ड रखना।पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










