Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी की लाइफ लाइन को जोड़ने वाले लोको आरओबी पुल के निर्माण कार्य मे देर को लेकर भाजपा बिधायक पोद्दार ने किया निरक्षण.

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी की लाइफ लाइन को जोड़ने वाले लोको आरओबी पुल के निर्माण कार्य मे देर को लेकर भाजपा बिधायक पोद्दार ने किया निरक्षण.

बंटी खान कुल्टी. कुल्टी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले लोको पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 को पुर्ण करने की मियाद दी गयी थी, लेकिन कार्य पुरा नहीं होने के कारण, पिछले कई दिनों से पुल निर्माण कार्य बंद हो गया था, वही इस पुल के पास एक वैकल्पिक पुल बनाया गया था, कुल्टी लोको लाइन पैदल रेल ब्रिज बीते दो दिनों से बंद है।जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,स्थानीय लोगों की शिकायत पर कुल्टी क्षेत्र के निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रार्थी ने इसकी सूचना आसनसोल रेल मंड़ल प्रबंधक को दी।शनिवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी डॉ.अजय पोद्दार रेलवे मंड़ल के तकनीकी अधिकारियों के साथ लोको लाइन रेल ब्रिज का निरीक्षण किया।रेल अधिकारी उत्पल कर ने बताया कि इस ब्रिज के गिरने की संभावना को लेकर दो दिन से परिचालन बंद कर मरम्मति कार्य किया जा रहा है।वही विधुत विभाग की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य पूरा नही किया जा रहा है।इसे लेकर निर्माण कार्य अधिकारियो ने जिलाधिकारी से फोन पर बात की। ओर लिखित लेटर भी दिया, पुल के ऊपर बड़ी किरान से नये ब्रिज के दोनों बड़ी बीम का कार्य करना जहा शनिवार को कुछ समय के लिये बिधुत लाइन कटनी पड़ेगी, विधुत पोल होने के कारण खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि विधूत विभाग की अनुमति मिल गयी है।दो घँटे तक विधूत एवं रेल सेवा ठप्प कर युध्द स्तर पर रेलवे लाइन पर लोहे की खम्बा लगाकर ब्रिज को मजबूत किया जायेगा।आगामी 24 घंटे के बाद स्थानीय लोगों के लिये पैदल रेल ब्रिज चालु कर दिया जायेगा।ज्ञातब्य हो कि आसनसोल रेल मंड़ल अंतर्गत कुल्टी 12 न0 लोको लाइन पर एक रेलवे ब्रिज का निर्माण किया गया था।जिसे इस क्षेत्र का लाइफ लाइन कहा जाता है।इस रेलवे ब्रिज पर चार पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता था।बीते कई महीने से इस ब्रिज की गिरने की संभावना बनी हुयी थी।तो रेलवे की ओर से इस ब्रिज पर आवागमन बंद कर उसके समीप एक विकल्पिक रेल ब्रिज का निर्माण किया था।जिससे लोग पैदल एवं दो पहिया वाहन से आना जाना करते थे।अब इस वैकल्पिक ब्रिज में भी खराबी आने के कारण इसे भी दो दिनों से बंद कर दिया गया।जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रेल अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही पुराने ब्रिज के स्थान पर नये ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।ताकि लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।इस अवसर पर रेल ब्रिज के अधिकारी देवजीत सरकार,कॉन्ट्रेक्टर मनोज कुमार शर्मा एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।